पहले महिलाओं संग 40% से ज्यादा हिंसक वारदातें, खुले में शौच जाते समय: स्मृति ईरानी

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने बुधवार को कहा की साल 2014 से पहले महिला हिंसा (Crime Against Women) के संदर्भ में जब भी कोई आंकड़े आते तो यह ध्यान में आता कि 40 प्रतिशत से ज्यादा हिंसक वारदात महिलाओं के साथ तब होती जब वो खुले में शौच (open defecation) के लिए जाती थी।

स्मृति ईरानी ने ये बात नेशनल कमीशन ऑफ वुमेन'  द्वारा बुधवार को मनाये जा रहे 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि लाल किले की प्राचीर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शौचालय निर्माण के प्रति लोगों में चेतना जगाई|

केंद्रीय मंत्री ने कहा भारतीय इतिहास में पहली बार महज 4 से 5 साल में महिलाओं के लिए 10 करोड़ शौचालयों का निर्माण कराया गया। जबकि किसी भी महिला ने किसी भी चुनाव में किसी भी नेता से यह मांग नहीं रखी। हमारे देश में 10 करोड़ बहनों ने कभी भी किसी चुनाव में किसी नेता से जाकर यह मांग नहीं रखी कि अगर चुनाव जीतेंगे तो कम से कम मेरे लिए एक शौचालय बनवा देना।

 


More Related Posts

Scroll to Top